Translations:Cave of Symbols/3/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 11:25, 7 January 2024 by JaspalSoni (talk | contribs)

आप एक बहुत बड़ी गुफा से होते हुए एक पहाड़ के अंदर प्रवेश करते हैं - पहाड़ गुलाबी और सफेद पत्थरों से सजा हुआ है - और दो सौ फीट चौड़े एक गुंबदाकार कक्ष में पहुँचते हैं। यह कक्ष इंद्रधनुष के सात रंगों जैसी स्टैलेक्टाइट्स (stalactites) (स्टैलेक्टाइट एक खनिज संरचना है जो गुफाओं, गर्म झरनों या पुलों और खदानों जैसी मानव निर्मित संरचनाओं की छत से लटकती है।) से ढका हुआ है। इन सतरंगी स्टैलेक्टाइट्स की बनावट गुप्त चिन्हों के जैसी है। ये गुप्त चिन्ह ईश्वर की इंद्रधनुषी किरणों एवं फ़ोहट (fohat) (ईश्वरीय व्यक्त शब्द) के उच्चारण से उत्त्पन हुई ज्यामितीय कुंजियाँ (geometric keys ) है। इन कुंजियों निकलने वाली ऊर्जा पूरे अमरीका में फैली हुई है जो यहां के लोगों पर अत्यंत महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है जिससे उनकी चेतना में स्वर्ण युग और खोई हुई अध्यात्मिक विरासत की याद डालती है। गुफा का नाम इन्हीं प्रतीकों के आधार पर पड़ा है।