Translations:Maha Chohan/20/hi
गुलाबी-लौ (pink-flame) के देवदूत भी महा चौहान के सेवा में तैनात रहते हैं। इनके पास के एक कमरे में क्रिस्टल (crystal) के एक प्याले में सुनहरी बुनियाद पर एक गुलाबी-श्वेत रंग की लौ जलती है जिसमें से दिव्य प्रेम की एक शक्तिशाली चमक निकलती है। ये सारे देवदूत इस लौ से निकलने वाली लपटों को पृथ्वी के कोने कोने में उन सभी मनुष्यों के दिलों तक ले जाते हैं जो ईश्वर को पाने के लिए तरसते हैं।
पवित्र सांत्वनादाता की सेवा में गुलाबी लौ वाले देवदूत भी हैं, जो उनके आश्रम के केंद्रीय वेदी में सांत्वना की लौ को केंद्रित रखते हैं। पास के एक लौ कक्ष में, क्रिस्टल कबूतरों से सजे क्रिस्टल प्याले में एक सफेद लौ स्थिर है, जिसमें गुलाबी रंग की झलक है और आधार पर सोना है, जो दिव्य प्रेम की शक्तिशाली चमक बिखेरती है। ये देवदूत इन लपटों की किरणों को पृथ्वी के चारों कोनों तक, उन सभी के हृदयों तक पहुंचाते हैं जो पिता-माता ईश्वर से सांत्वना और पवित्रता की कामना करते हैं।