Translations:Lord of the World/5/hi

From TSL Encyclopedia

आंतरिक स्तर पर ये उन जीवों की त्रिदेव ज्योत को बनाए रखते हैं जिनका उनके ईश्वरीय स्वरुप के साथ संपर्क समाप्त हो गया है; जिनके नकारात्मक कर्म इतने अधिक हैं कि वे पृथ्वी पर अपनी आत्माओं के भौतिक स्वरुप को बनाए रखने के लिए ईश्वर से पर्याप्त प्रकाश ले पाने में भी असमर्थ हैं। गौतम बुद्ध प्रकाश की एक महीन, चमकीली, चांदी की धारा के माध्यम से अपने हृदय को भगवान के सभी बच्चों के हृदयों के साथ जोड़ते हैं। ऐसा करके वे इन सभी जीवों की त्रिदेव ज्योत का पोषण करते हैं - वह त्रिदेव ज्योत जिसे वास्तव में उनकी स्वयं की आत्मिक चेतना से पोषित हो प्रेम, ज्ञान और शक्ति के सागर के रूप में प्रज्वलित होना चाहिए।