Translations:Zadkiel and Holy Amethyst/16/hi

From TSL Encyclopedia

जैडकीयल का कहना है की देवदूतों को ब्रह्मांडीय नियमों का पालन करना होता है। इन्ही ब्रह्मांडीय नियमों के तहत ईश्वर ने इंसानों को स्वेच्छा (Free Will) का वरदान दिया है। ईश्वर स्वयं भी अपनी दिए हुए इस वरदान का सम्मान करते हैं और वे कभी भी इंसान के किसी कार्य में हस्तक्षेप नहीं करते। ईश्वर हमारी सहायता के लिए तभी आते हैं, जब हम उनसे आग्रह करते हैं। देवदूत भी ब्रह्मांडीय नियमों से बंधे हैं, वे भी तब तक मनुष्यों के जीवन में दखल अंदाजी नहीं करते जब तक की उन्हें पुकारा नहीं जाता। जब मनुष्य उन्हें पुकार कर अपनी किसी कठिन परिस्थिति को सुलझाने की प्रार्थना करते हैं तो वे ख़ुशी-ख़ुशी उनकी सहायता करते हैं। जैडकीयल कहते हैं की देवदूत सदैव् मनुष्यों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।