Elohim/hi: Difference between revisions

From TSL Encyclopedia
No edit summary
No edit summary
Line 14: Line 14:
== पदक्रम का वर्ग ==
== पदक्रम का वर्ग ==


[[Special:MyLanguage/hierarchy|पदक्रम]] (hierarchy) की व्यवस्था में, एलोहिम (Elohim) और [[Special:MyLanguage/cosmic being|ब्रह्मांडीय जीव]] (cosmic being) प्रकाश की सबसे बड़ी एकाग्रता और सबसे उच्चतम स्पंदन अवस्था प्रदान करते हैं जिसे हम तब समझते हैं जब हम स्वयं के उत्थान के रास्ते पर चल रहे होते हैं। एलोहीम प्रकृति के चार जीवों, उनकी सहचरियों और आकार के मौलिक निर्माताओं के साथ, हमारे पिता की निर्माता-स्वरुप शक्ति (नीली किरण) का प्रतिनिधित्व करते हैं।  
[[Special:MyLanguage/hierarchy|पदक्रम]] (hierarchy) की व्यवस्था में, एलोहिम (Elohim) और [[Special:MyLanguage/cosmic being|ब्रह्मांडीय जीव]] (cosmic being) प्रकाश की सबसे बड़ी एकाग्रता और सबसे उच्चतम स्पंदन अवस्था प्रदान करते हैं जिसे हम तब समझते हैं जब हम स्वयं के आध्यात्मिक उत्थान के मार्ग पर चल रहे होते हैं। एलोहीम प्रकृति के चार जीवों, उनकी सहचरियों और आकार के मौलिक निर्माताओं के साथ, हमारे पिता की निर्माता-स्वरुप शक्ति (नीली किरण) का प्रतिनिधित्व करते हैं।  


सात [[Special:MyLanguage/archangel|महादेवदूत]] (archangel) और उनके दिव्य पूरक, [[Special:MyLanguage/seraphim|सेराफिम]] (seraphim), [[Special:MyLanguage/cherubim|चेरुबिम]] (cherubim), और सभी देवदूत [[Special:MyLanguage/Holy Ghost|पवित्र आत्मा]] (गुलाबी किरण) के तेजस्वी ओज में ईश्वर के प्रेम का प्रतिनिधित्व करते हैं।  
सात [[Special:MyLanguage/archangel|महादेवदूत]] (archangel) और उनके दिव्य पूरक, [[Special:MyLanguage/seraphim|सेराफिम]] (seraphim), [[Special:MyLanguage/cherubim|चेरुबिम]] (cherubim), और सभी देवदूत [[Special:MyLanguage/Holy Ghost|पवित्र आत्मा]] (गुलाबी किरण) के तेजस्वी ओज में ईश्वर के प्रेम का प्रतिनिधित्व करते हैं।  

Revision as of 18:12, 13 June 2024

Other languages:

[हिब्रू का बहुवचन एलोआ, “ईश्वर”] भगवान या देवताओं के हिब्रू नामों में से एक; ईसाईयों के धार्मिक ग्रन्थ बाइबिल के सबसे पहले संस्करण में इस शब्द का प्रयोग लगभग २,५०० बार किया गया है, वहां इसका अर्थ है “शक्तिशाली” या “बलवान”।

बाइबल में लिखा है

एलोहीम एक बहुवचन संज्ञा है जो ईश्वरत्व की समरूप जोड़ी (twin flame) से संबंधित है जिसमें "दिव्य हम" शामिल हैं। जब विशेष रूप से पुरुष या स्त्री अर्धांग के बारे में बात की जाती है, तब बहुवचन संज्ञा शब्द का प्रयोग किया जाता है ताकि यह समझा जा सके कि दैवीय संपूर्ण में स्त्री और पुरुष दोनों के गुण होते हैं।

सात शक्तिशाली एलोहीम और उनके स्त्री प्रतिरूप आकृति के निर्माता हैं। एलोहीम बाइबल के पहले छंद में प्रयोग किया गया ईश्वर का नाम है, "शुरुआत में ईश्वर ने स्वर्ग और पृथ्वी का निर्माण किया"। एलोहीम की देखरेख में "चार ब्रह्मांडीय शक्तियाँ" (Four Cosmic Forces) सेवा करती हैं, जिनका प्रभुत्व इन सृष्टि देवों (elementals) - नोम्स (gnomes), सैलेमैंडरस (salamanders), सिल्फ्स (sylphs) और अनडीन्स (undines) पर है।

सात शक्तिशाली एलोहिम "परमेश्वर की सात आत्माएं" हैं जिनका नाम बुक ऑफ़ रेवेलेशन (Book of Revelation)[1] में दिया गया है। सृष्टि की शुरुआत में ईश्वर के भक्त जॉब के साथ एलोहीम ने "मॉर्निंग स्टार्स" (morning stars) का अमर गीत गाया।[2] पांच एलोहीम और भी हैं जो महान केंद्रीय सूर्य (Great Central Sun) के भीतरी भाग - जो कि सम्पूर्ण रूप से श्वेत-अग्नि है - को चारों ओर से घेरे हुए हैं।

पदक्रम का वर्ग

पदक्रम (hierarchy) की व्यवस्था में, एलोहिम (Elohim) और ब्रह्मांडीय जीव (cosmic being) प्रकाश की सबसे बड़ी एकाग्रता और सबसे उच्चतम स्पंदन अवस्था प्रदान करते हैं जिसे हम तब समझते हैं जब हम स्वयं के आध्यात्मिक उत्थान के मार्ग पर चल रहे होते हैं। एलोहीम प्रकृति के चार जीवों, उनकी सहचरियों और आकार के मौलिक निर्माताओं के साथ, हमारे पिता की निर्माता-स्वरुप शक्ति (नीली किरण) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सात महादेवदूत (archangel) और उनके दिव्य पूरक, सेराफिम (seraphim), चेरुबिम (cherubim), और सभी देवदूत पवित्र आत्मा (गुलाबी किरण) के तेजस्वी ओज में ईश्वर के प्रेम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सात किरणों के चौहान (chohan) और सभी दिव्यगुरु (ascended master), ईश्वर के सभी पुत्र पुत्रियों और पुत्रियों के साथ, पुत्र (पीली किरण) के कार्यालय के तहत लोगोस (logos) के कानून का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये तीन साम्राज्य (three kingdoms) अभिव्यक्ति की त्रिमूर्ति बनाते हैं, जो त्रिदेव (Trinity) की ऊर्जाओं को संतुलित करने का काम करते हैं।

"एलोहीम" का उच्चारण करने से एक पवित्र ध्वनि निकलती है जिससे उनमें निहित ईश्वर की शक्ति, जो ब्रह्मांडीय आत्मा के माध्यम से हमारे उपयोग के लिए पृथ्वी पर आती है, प्रकाशित होती है।

सात किरणों का एलोहिम

सात एलोहीम के नाम, वे किरणें जिनकी वे सेवा करते हैं, और उनके आकाशीय आश्रय स्थल (etheric retreat) के स्थान निम्नलिखित हैं:

किरण (Ray) एलोहिम आकाशीय आश्रय स्थल (Etheric retreat)
प्रथम किरण (First Ray) हरक्यूलिस और अमेज़ोनिया (Hercules and Amazonia) हाफ डोम, सिअरा नेवादा, योसेमिटी नैशनल पार्क, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका

Hercules and Amazonia's retreat|Half Dome, Sierra Nevada, Yosemite National Park, California, USA

द्वितीय किरण (Second Ray) अपोलो और लुमिना (Apollo and Lumina) सैक्सनी का पश्चिमी निचला हिस्सा,जर्मनी

Western lower Saxony, Germany

तृतीय किरण (Third Ray) एरोस और अमोरा (Heros and Amora) विन्निपेग झील,कनाडा

Lake Winnipeg, Canada

चौथी किरण (Fourth Ray) प्योरिटी और अस्ट्रेया (Purity and Astrea) महादेवदूत की खाड़ी के पास, श्वेत समुंद्र की दक्षिण-पूर्वी शाखा, रूस

(Near Gulf of Archangel, southeast arm of White Sea, Russia)

पांचवीं किरण (Fifth Ray) साइक्लोपिया और वर्जीनिया

(Cyclopea and Virginia)

अल्ताई रेंज जहां चीन, साइबेरिया और मंगोलिया मिलते हैं, तबुन बोग्डो के पास

Altai Range where China, Siberia, and Mongolia meet, near Tabun Bogdo

छठी किरण

(Sixth Ray)

पीस और अलोहा

(Peace and Aloha)

शांति का मंदिर, हवाइयन द्वीप समूह

Temple of Peace, Hawaiian Islands

सातवीं किरण (Seventh Ray) आर्कटूरस और विक्टोरिया

Arcturus and Victoria

लुआंडा के पास, अंगोला, अफ़्रीका

Near Luanda, Angola, Africa

महान केंद्रीय सूर्य के भीतर आंतरिक अभिव्यक्ति में एलोहिम के पांच जोड़े और भी हैं जो पांच गुप्त किरणों से सम्बंधित हैं। हालाँकि उन्होंने अपने नाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन उनकी शक्ति और अधिकार का आह्वान "पाँच गुप्त किरणों के एलोहीम" को संबोधित करके किया जा सकता है। इनकी गति शक्ति का उपयोग मनुष्य के कारण शरीर में गुप्त किरणों के समूहों को विकसित करने और शरीर के प्रत्येक परमाणु के श्वेत-अग्नि सत्व की क्षमता को आकर्षित करने के लिए किया जा सकता है।

कैसिओपिया ग्रेट सेंट्रल सन|सेंट्रल सन के एक एलोहीम हैं जो ईश्वरत्व की ओर से रोशनी का ध्यान केंद्रित करता है।

अधिक जानकारी के लिए

एलोहिम द्वारा बोले गई, ज्ञान के मोती, १९७८, अंक २१

द सेवन माइटी एलोहिम, "द चालिस ऑफ एलोहिम," ज्ञान के मोती में, १९८९, अंक ३२, नं. ९-१५

Mark L. Prophet and Elizabeth Clare Prophet, The Masters and Their Retreats

इसे भी देखिये

तीन साम्राज्य

दिव्यगुरु, ब्रह्मांडीय जीव और देवदूत

स्रोत

Mark L. Prophet and Elizabeth Clare Prophet, Saint Germain On Alchemy: Formulas for Self-Transformation

Mark L. Prophet and Elizabeth Clare Prophet, The Masters and Their Retreats

  1. Rev १:४; ३:१; ४:५; ५:६.
  2. जॉब ३८:७.